अंकिता मर्डर केस…. क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी SIT, पुलकित का फोन खोलेगा कई राज

अंकिता मर्डर केस…. क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी SIT, पुलकित का फोन खोलेगा कई राज

ऋषिकेश: अंकिता हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी जल्द ही तीनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेगी। इसके लिए सोमवार को कोर्ट में आवेदन किया जा सकता है। वहीं एसआईटी अंकिता द्वारा नहर में फेंके गए पुलकित के मोबाइल की भी तलाश कर रही है। एसआईटी को उम्मीद है कि पुलकिल के मोबाइल से कई राज़ खुल सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही कह चुके हैं कि इस मामले में दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाएंगे। वहीं डीजीपी अशोक कुमार खुद इस मामले की विवेचना की हर दिन समीक्षा करेंगे।

आपको बता दें कि अंकिता के हत्यारोपियों को 23 सितंबर को ही कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। इसके अगले दिन पुलिस मुख्यालय ने सीएम के निर्देश पर डीआईजी पी रेणुका देवी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने शनिवार को मौके पर जाकर छानबीन की थी। इसके अलावा चीला पावर हाउस के पास भी एसआईटी ने कई लोगों से जानकारी ली है।

वहीं एसआईटी रविवार को घटनास्थल पर भी गई थी। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में अंकिता को मृत्यु के पहले की चोट लगने का खुलासा हुआ है। इसके लिए एसआईटी ने मौके पर जाकर स्थिति को देखा। वहां पर पता लगाने की कोशिश की गई कि कैसे अंकिता को धक्का दिया गया होगा। उसे चोट लगी तो कैसे लगी। इन सब बातों के लिए एसआईटी अब आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में भी लेगी, ताकि उनसे इस मामले में पूछताछ की जा सके।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram