अंकिता मर्डर केस…फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की असली वजह

अंकिता मर्डर केस…फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की असली वजह

देहरादून: अंकिता भंडारी की हत्या से पूरे उत्तराखंड में उबाल है। अंकिता के पिता की अपील करने के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। रविवार को एनआईटी घाट पर अंकिता को अंतिम विदाई दी गई। अंकिता के भाई ने अपनी बहन को मुखाग्नि दी।

अंकिता का फाइनल पोस्टमार्टम आ गयी। रिपोर्ट में बताया गया कि अंकिता की मौत डूबने से हुई थी। अंकिता के शरीर पर 4-5 जगह चोट के निशान मिले है। शारीरिक शोषण हुआ कि नहीं इसके लिए फोरेंसिक जांच भी की जाएगी। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं अंकिता की हत्या मामले में गठित की गई SIT ने भी घटनास्थल पर पंहुचकर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर लिया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट एम्स से प्राप्त करके परिजनों को दिखा दी गई है।घटनास्थल से सभी भौतिक साक्ष्यों के साथ- साथ सी0सी0टी0वी0 फुटैज, मोबाइल सीडीआर आदि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्राप्त करके गहनता से विश्लेषण कर अध्ययन किया जा रहा है। प्रकरण के मुख्य-मुख्य गवाहों, रिजॉर्ट कार्मिकों से पूछताछ जारी है।

फॉरेन्सिक टीम द्वारा पहले ही घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। रिजॉर्ट में घटना के दिन ठहरने वाले गेस्ट की सूची प्राप्त करके गहनता से विवेचना की कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों से महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त करने हेतु पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त करने की कार्यवाही की जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram