यूक्रेन की महिलाओं को रूसी सैनिक भेज रहे अश्लील और Flirty मैसेज
आखिरकार रूस ने बीते दिन यूक्रेन पर हमला कर दिया। आज फिर सुबह रुस ने यूक्रेन की राजधानी पर हमला किया और शहर को तबाही में बदला। रुसी सैनिक पहले से ही यूक्रेन के अलगाववादी इलाकों में पहुंच चुके हैं। इसी बीच खबर आई है कि रूस के सैनिक यूक्रेन की महिलाओं को डेटिंग ऐप टिंडर पर मैसेज कर रहे हैं और उन्हें बुला रहे हैं। इसका खुलासा यूक्रेन की एक महिला ने किया है। इतना ही नहीं महिला ने बकायदा स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
दरअसल, यूक्रेन पर हमले के ऐलान के तुरंत बाद रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल दागे हैं। इसी बीच इस महिला का यह दावा दुनियाभर के समाचार सर्विसेज में सनसनी बन गया है। ‘द सन’ ने इस महिला से बात भी की है और महिला ने इस बारे में ब्यौरा देते हुए बताया कि उसका नाम डैशा सिनेलनिकोवा है। महिला ने बताया कि एक रूसी सैनिक ने उन्हें टिंडर पर फ्लर्ट करने के उद्देश्य से मैसेज किया है, इसके बाद दोनों की चैट भी हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने देखा कि उसे मैसेज आया हुआ है। जब उसने अपना फोन देखा तो टिंडर पर यह मैसेज था। आंद्रेई नमक रूसी सैनिक के हेलो का जवाब देते हुए महिला ने सैनिक की लोकेशन पूछी तो उसने बताया कि वह Kharkiv से 80 किमी दूरी पर है, जबकि महिला की लोकेशन Kharkiv थी। इसके बाद महिला ने पूछा कि क्या आप हमसे मिलने की योजना बना रहे हैं तो आंद्रेई ने हां में जवाब दिया. बहुत सारे रूसी सैनिकों ने डेटिंग साइट टिंडर पर प्रोफाइल बनाकर अश्लील संदेशों के साथ रूसी महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। वो उन्हें बहुत सारी तस्वीरों के जरिए लुभाने में लगे हैं। रूसी सैनिकों की इस हरकत से यूक्रेन की महिलाएं काफी परेशान हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review