शख्स ने अपनी मां के सामने महिला को बीच सड़क किया निर्वस्त्र, पॉलिथीन ओढ़कर बचाई इज्जत
मणिपुर में महिलाओं से बदसलूकी का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ। इस बीच तेलंगाना के हैदराबाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला से बीच सड़क पर अभद्रता करने का मामला सामने आया है। नशे में धुत एक व्यक्ति ने सरेआम महिला के कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया।
इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। आपको यह जानकर हैरानी है कि आरोपी की मां पास खड़े तमाशा देखती रही। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो पर यूजर्स नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
यह शर्मनाक घटना हैदराबाद के जवाहर नगर इलाके की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता रविवार रात कपड़े की दुकान से घर वापस लौट रही थी। उस समय रात आठ बजे थे।
इसी दौरान आऱोपी आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। महिला ने गलत तरीके से छूने का विरोध किया। लेकिन आरोपी नहीं माना वह लगातार महिला के साथ अभद्रता करता रहा।इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और उसे निर्वस्त्र कर दिया। सड़क से गुजर रही महिलाएं आगे आईं।
महिलाओं ने घेरा बनाते हुए उसे नीली प्लास्टिक की शीट से ढका और मदद की। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की मां महिला से बदसलूकी करने में अपने बेट का साथ दे रही थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी की मां वहीं पर मौजूद थी। लेकिन, वह चुपचाप खड़ी रही और अपने बेटे को रोकने की कोई कोशिश नहीं की।किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने धारा 354 (बी), 323, 506 आर/डब्ल्यू 34, (शील भंग करना, आपराधिक हमला और धमकी, और एक सामान्य कारण के लिए आपराधिक इरादा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अपने बेटे को रोकने में विफल रहने के लिए मां पर भी दोष लगाया गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review