साड़ियों पर मोदी-योगी के चित्रों से भी हो रहा है प्रचार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आधी आबादी यानी महिलाओं का दिल जीतने के लिए भाजपा ने इस बार नई रणनीति अपनाई है। मेरठ की सेंट्रल मार्किट में भाजपा महिलाओ का खास परिधान साड़ियों के जरिए लोगों के दिल में उतरना चाहती है। साड़ियों पर कुछ खास तरीके से मोदी-योगी की तस्वीरें प्रिंट करवाई जा रही हैं।
ऐसा पहली बार है, जब साड़ियों पर मोदी-योगी की जोड़ी नजर आ रही है। इन पर भाजपा के नारे भी छपे हैं। अब तक ऐसा किसी भी चुनाव मे नहीं देखा गया है कि प्रचार के लिए कोई पार्टी साड़ियों पर अपने नेताओ के चित्र छपवा रही है ।
इस तरह की करीब 50 हजार साड़ियों के लिए अब तक यूपी के 4 शहर लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी से ऑर्डर बुक हो चुके हैं।
सूरत में कारोबार कर रहे गोरखपुर और कानपुर के दो व्यापारी यूपी के 40 जिलों में साड़ियों का कारोबार कर रहे अपने व्यापारियों के मार्फत एक लाख साड़ियां बिना किसी आर्डर के भेज रहे हैं।
ये सभी साड़ियां सूरत में बन रही हैं, क्योंकि देश की सबसे सस्ती साड़ी वहीं बनती हैं। बताया जा रहा है कि दो लाख साड़ियों के लिए एक दो दिन में ऑर्डर मिलने वाला है।।
मेरठ के दुकानदार निमित जैन का कहना है कि हमने कुछ लोगों को सैंपल दिखाए हैं। जैसे ही ऑर्डर मिलेंगे और साड़ियां मंगाना शुरू कर देंगे। कानपुर के साड़ी सूरत में मैन्यूफैक्चरिंग भी करते हैं। वे भी मोदी-योगी की तस्वीरों वाली साड़ियां बना रहे हैं।
मार्केट के हिसाब से देखा जाए तो ये हजार रुपए से ढाई हजार रुपए कीमत तक की हैं।सूरत के साड़ी व्यापारियों को मोदी-योगी के फोटो वाली साड़ियों के सबसे ज्यादा ऑर्डर यूपी से मिल रहे हैं।
सूरत के साड़ी व्यापारियों को बड़ी संख्या मे मोदी-योगी के फोटो वाली साड़ियों के ऑर्डर यूपी से मिल रहे हैं।ये वेट लेस साड़ियां रिनियल, तर्की, चंदेरी और सिल्क क्रेप मटेरियल से तैयार हो रही हैं। दिखने मे और क्वॉलिटी में यह काफी आकर्षक हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review