इस भारतीय क्रिकेटर के साथ पूर्व मैनेजर ने ही कर दी धोखाधड़ी

इस भारतीय क्रिकेटर के साथ पूर्व मैनेजर ने ही कर दी धोखाधड़ी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव से जुड़ी बड़ी खबर मिली है। भारत का ये खिलाड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो गया हैं। नागपुर के कोराडी में उमेश यादव ने अपने पूर्व मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, उनके साथ करीब 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उमेश यादव की शिकायत के बाद अब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, उमेश यादव ने अपने पूर्व मैनेजर शैलेश ठाकरे के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई है। शैलेश के पास उमेश यादव की इनकम, बैंक डिटेल्स और अन्य सभी मामलों की जिम्मेदारी थी। हालांकि, उमेश यादव का आरोप है कि उन्होंने उनसे पैसा लेकर कोई काम नहीं किया। जिस मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई है, वह संपत्ति से जुड़ा हुआ है। उमेश यादव ने एक संपत्ति खरीदने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अपने अकाउंट में 44 लाख रुपये जमा करवाए। लेकिन शैलेश ठाकरे ने यह पैसे निकाल लिए और अपने नाम से ही संपत्ति खरीद ली। उमेश यदव को यह पैसे वापस नहीं मिले।

जब भारतीय क्रिकेटर ने अपने पैसे वापस मांगे तो शैलेश ठाकरे फरार हो गया। जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। नागपुर शहर के कोराडी में पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज किया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram