Social media से हथियार बनाना सीख कर आर्म्स फेक्ट्री लगा ली फिर उसके बाद ......

Social media से हथियार बनाना सीख कर आर्म्स फेक्ट्री लगा ली फिर उसके बाद ......

सोशल मीडिया पर हथियार बनाने की वीडियो देखकर मेरठ के दो लड़कों ने तमंचा बनाना ही सीख डाला। इतना ही नहीं जल्द अमीर बनने की चाहत में तमंचा बनाकर ये युवक बदमाशों को सप्लाई भी करने लगे। लेकिन जैसे ही बदमाशों के संपर्क में तभी पुलिस ने इन पर शिकंजा कस दिया। पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। खुद आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने इस मामले में अहम खुलासा किया है।

इंटरनेट से सीखा हथियार बनाना फिर लगाई आर्म्स फेक्ट्री

 मेरठ के दो युवकों ने इंटरनेट से तबंचा बनाने की ट्रेनिंग लेकर तबंचा बनाना ही सिख लिया इससे पहले ये दोनो युवक बदमाशो को हथियारों की सप्लाई कर पाते  उससे पहले ही मेरठ पुलिस ने थाना टीपी नगर क्षेत्र में चल रही तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश कर दिया। इस तमंचा फैक्ट्री में अवैध तमंचा तैयार करने का पूरा साजो सामान  बरामद किया गया है। पुलिस ने 40 से ज्यादा फैक्ट्री के सामान बरामद किए हैं। जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। 

जल्द अमीर बनने की चाहत में बन बैठे अपराधी

खास बात बात यह है कि दोनों आरोपी परचून की दुकान चलाते थे। लेकिन जल्द अमीर बनने की चाहत में जरायम की दुनिया में कदम रख बैठे। सोशल मीडिया के अलग-अलग साइटों पर इन्होंने तमंचा बनाने की ट्रेनिंग ली। जिसके बाद इन्होंने घर में ही तमंचा फैक्ट्री खोल डाली। लेकिन बदमाशों से संपर्क करने में गलती कर बैठे। जैसे ही इन आरोपियों ने बदमाशों से संपर्क किया तो पुलिस ने शिकंजा कस दिया और तमंचा फैक्ट्री का खुलासा कर दिया। 

आईजी रेंज मेरठ प्रवीन कुमार ने किया खुलासा

मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग की। उनकी माने तो इन लड़कों का अब तक कोई अपराधिक इतिहास नहीं था। लेकिन जरायम की दुनिया में कदम रखने के बाद जो लोग गुनहगार बन बैठे हैं। पुलिस इन वेबसाइट पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जो आपको इस तरह की ट्रेनिंग दे रही हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram