अखिलेश और राजभर मिल कर करेंगे बीजेपी की गणित मे सुधार,पढ़ाएंगे सही पहाड़ा ।

अखिलेश और राजभर मिल कर करेंगे बीजेपी की गणित मे सुधार,पढ़ाएंगे सही पहाड़ा ।

उत्तर प्रदेश : बीजेपी को यूपी से खदेड़ने के लिए अखिलेश भय्या बहुते गजब के गठबंधन की रेल दौड़ाए है, जहाँ भागीदारी संकल्प मोर्चा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का एलान कर दिया है। और अब वो बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ये गुजराती लोग मिलकर 60 पैसा प्रति यूनिट बिजली खरीदकर सात रुपया ग्रामीण इलाके में और 8 रुपया प्रति यूनिट शहरी इलाके में बेच रहे हैं। इनका यही धंधा है। इसी को यह विकास बता रहे हैं। यह लोग केवल जनता को बहकाने के लिए आए हैं।

राजभर ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रदेश और देश की जनता को सोलह दूनी आठ का पहाड़ा पढ़ाया। हम अखिलेश यादव के साथ मिलकर बीजेपी को सोलह दूनी 32 का पाठ पढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, बंगाल में 'खेला होबे' हुआ था और यहां पर 'खदेड़ा होबे' होगा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और ओपी राजभर ने मऊ में अपने गठबंधन का ऐलान करने के बाद बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। अखिलेश यादव ने कहा था कि 2017 में जिस रास्ते से बीजेपी सत्ता में आई अब ओमप्रकाश राजभर ने उस रास्ते को बंद कर दिया है। अब झूठ बोलने वाली बीजेपी के लिए सभी रास्ते बंद हो गए हैं। इसके साथ उन्होंने कहा था कि पूर्वांचल के लोग इतिहास बदलते हैं।
अखिलेश के साथ गठबंधन पर राजभर ने कहा था कि, 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने के लिए यह गठबंधन कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जितना बीजेपी दो महीने में खर्चा करती है उतना एक महीने में हमारे बिरादर वाले खाली दारू पी जाते हैं।
इन दोनों पार्टियों के गठबंधन को योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने प्रोपेगेंडा कहा था। चाहे 2019 का लोकसभा चुनाव रहा हो या फिर 2007 का विधानसभा चुनाव, सपा ने राजभर समाज को एक भी टिकट नहीं दिया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram