वास्तु टिप्स: नौकरी, कारोबार की तरक्की में आ रही है बाधा तो इन टिप्स को अपनाएं, कदम चूमेगी सफलता

वास्तु टिप्स: नौकरी, कारोबार की तरक्की में आ रही है बाधा तो इन टिप्स को अपनाएं, कदम चूमेगी सफलता

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हरे भरे-पौधे लगाना काफी शुभ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेड़-पौधों से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा सुख-शांति और समृद्धि लाती है। हरे-भरे पौधे देखने जितने सुंदर होते हैं मन को भी उतने ही सुकून देने वाले होते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर में हरे-भरे पौधे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है जो तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं, लेकिन कई बार लोग अपने घर की सोभा बढ़ाने के लिए कोई भी पौधा लगा लेते हैं।

वास्तु के अनुसार ऐसा करना सही नहीं होता, क्योंकि ये पौधे वास्तु दोष का कारण बन जाते हैं। इसका बुरा प्रभाव घर के सदस्यों के जीवन पर देखने के मिलता है। साथ ही घर की शांति भंग हो जाती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। इन सब का कारण घर में लगे कुछ पौधे होते हैं, जो घर में नकारात्मकता बढ़ाते हैं।

चलिए जानते हैं उन पौधों के बारे में जो घर में नकारात्मकता बढ़ाते हैं…

भूलकर भी घर में न लगाएं ये पौधे

घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में इस तरह के पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही इस तरह के पौधे जिंदगी में कई तरह की परेशानियां पैदा कर देती हैं।
वास्तु के अनुसार, यदि घर की दीवार या किसी कोने में पीपल का पौधा उग आया है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि घर में लगा पीपल का पेड़ नकारात्मकता देता है। इसके अलावा यदि घर में लगा कोई भी पौधा अगर सूख रहा है, तो उसे हटा देना बेहतर रहता है। कहा जाता है कि घर में रखा सूखता हुआ पौधा नकारात्मकता बढ़ाता है और इससे मां लक्ष्मी नाराज होकर घर से रूठ कर चली जाती है।

इन पौधों को लगाने से आएगी खुशहाली...

वास्तु के अनुसार घर या ऑफिस में मनी प्लांट लगाना शुभ माना गया है। हरा-भरा मनी प्लांट का पौधा नौकरी और कारोबार में तरक्की की ओर इशारा करता है। घर में तुलसी, गेंदा और चंपा के पौधे लगाना भी शुभ माना गया है। वास्तु जानकारों के अनुसार तुलसी, गेंदा, चंपा के पौधे घर में लगाने से घर में सकारात्मकता का विकास होता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram