घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर मेरठ में कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों पर FIR दर्ज
मेरठ के हापुड़ रोड पर 3 प्रतिष्ठानों पर छापा, 11 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद, FIR दर्ज
मेरठ: शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध इस्तेमाल पर पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। हापुड़ रोड स्थित तीन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कुल 11 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इस कार्रवाई के बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
छापेमारी में 11 घरेलू सिलेंडर बरामद
जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ होटल और फूड प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। इसी के आधार पर बुधवार को टीम गठित कर हापुड़ रोड क्षेत्र में छापेमारी की गई। जांच के दौरान हाजी सईद चिकन कॉर्नर, एसके चिकन कॉर्नर और क्लासिक टी-स्टाल पर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल पाया गया। अधिकारियों के अनुसार इन तीनों प्रतिष्ठानों से कुल 11 घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए।
यह भी पढ़े - https://bhartiyavani.com/meerut-police-dhurandhar-2-498-daroga-wave-cinema
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई
बरामदगी के बाद पूर्ति विभाग ने तत्काल प्रभाव से तीनों प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत FIR दर्ज कराई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू जरूरतों के लिए ही किया जा सकता है, जबकि व्यावसायिक कार्यों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल अनिवार्य है।
नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगा अभियान
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी होटल, ढाबा और फूड प्रतिष्ठान संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठानों में भी हड़कंप मच गया है और कई संचालक सतर्क हो गए हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review