मैंने मारा मूसेवाला को और अब सलमान की बारी, गोल्डी बरार ने इंटरव्यू के दौरान भाईजान को दी धमकी
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को खुलेआम धमकी देने वाला शख्श गोल्डी बरार ने मीडिया को इंटरव्यू दिया है। मीडिया को दिए इंटरव्यू में उसने माना की उसने ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर करवाया है। इसके बाद वो सलमान को निशाना बनाएगा।
इंटरव्यू के दौरान उसने कहा की वो सलमान को भी वो समय मिलने पर मार डालेगा। बता दें की कनाडा पुलिस ने गैंगस्टर के ऊपर इनाम रखा है। साथ ही इंटरपोल पुलिस द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है।
एक बार फिर से सलमान खान को गैंगस्टर गोल्डी बरार ने सचेत किया है। उसने कहा की वो सलमान खान को मरेगा। उसे लॉरेंस बिश्नोई से आदेश मिल गए है। उसने कहा की लॉरेंस ने पहले ही साफ कर दिया है की वो माफ़ी नहीं मांगेगा तब तक तो हम उसे माफ़ नहीं करेंगे। हम सलमान खान को मारने की तब तक कोशिश करेंगे जब तब हम कामयाब नहीं होंगे। जब हम इसमें कामयाब हो जाएंगे तो आप सब को जानकारी मिल ही जाएगी।’
मीडिया को दिए इंटरव्यू में गोल्डी बरार ने क़बूला की उसने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है। उसने कहा की ये काफी सोच विचार के बाद किया है। इसके लिए जो कुछ भी क़ुरबानी देनी होगी, दे देंगे। हमें जो जरुरी लगा वो हमने किया। गोल्ड बरार ने बताया की सिद्धू को मरने के पीछे की वजह थी उसका अहंकार।
उसने कहा की वो अहंकारी था। साथ ही बिगड़ा हुआ भी था। हद से ज्यादा पैसा, पुलिस और पॉलिटिकल पावर भी थी। पावर का वो मिसयूज़ करता था। इसलिए उसे सबक सीखना काफी ज्यादा जरुरी था।
आगे गोल्डी बराड़ ने कहा की ‘उसने हमारे नुक्सान भी किए। कुछ ऐसे काम किए है जो माफ़ नहीं किए जा सकते थे। आगे उसने बताया की विक्की मिडुखेड़ा की हत्या के बाद उसने पत्रकारों को कॉल किया। मर्डर में सिद्धू का नाम आ रहा है। पुलिस पूछताछ क्यों नहीं कर रही है?सीएम के साथ इसका उठना बैठना था। नाम आने के बाद भी सरेआम अफसरों के साथ घूम रहा है।’
गोल्डी बरार ने दाउद इब्राहिम के साथ अपने रिश्तें को लेकर भी बात की। उसने कहा की मीडिया में हमें दाऊद इब्राहिम के साथ जोड़ा जा रहा है। इसपर मैं साफ कर देता हूं की जो देश में बम धमाके करते है उनसे हम दोस्ती नहीं रखते।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review