Airtel Recharge Plan: एयरटेल का बड़ा धमाका 199 रुपए में मिलेगा, 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
Airtel ने 199 रुपये वाले किफायती प्लान को फिर से पेश कर दिया है, जिसमें पहले के मुकाबले में ज्यादा डाटा और वैधता मिल रही है। 2021 की टैरिफ बढ़ोतरी से पहले 199 के रिचार्ज में यूजर्स को रोजाना 1GB डाटा और 24 दिनों की वैधता मिलती थी। Airtel ने बाद में इसे उसी वैधता के साथ 1.5GB डेली शामिल किया। अब 199 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कुल डाटा 3GB मिलता है और इसकी वैधता 30 दिनों तक है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कुछ अन्य फायदे भी शामिल हैं।
Read more.लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े चार आतंकवादी गिरफ्तार, आईईडी बम बनाने की कर रहे थे साजिश
एयरटेल के 199 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान अब एयरटेल इंडिया साइट पर उपलब्ध है। आपको बता दें कि इसमें कुल 3जीबी डाटा है। इसकी वैधता 30 दिनों की है। इसके अलावा डेली डाटा लिमिट पूरी होने के बाद प्रति एमबी 50 पैसे चार्ज लगेगा।
फायदे हैं इस प्रकार:
इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी मिलती हैं। Airtel के इस प्लान में 300 SMS मिलते हैं, जिसमें प्रति दिन अधिकतम 100 मुफ्त एसएमएस का इस्तेमाल हो सकता है। इस लिमिट के बाद प्रति एसएमएस 1 रुपये और 1.5 प्रति एसटीडी एसएमएस चार्ज लगेगा। अन्य फायदों के तौर पर इसमें Wynk Music फ्री मेंबरशिप और फ्री Hellotunes मिलती हैं।
Airtel ने भी भारत में धीरे-धीरे 5G सर्विस को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में खुलासा किया कि भारत में Airtel 5G ग्राहकों ने 1 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। यह सर्विस वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में लिमिटेड नंबर में यूजर्स के लिए उपलब्ध है। जिन ग्राहकों के पास 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन हैं वह Airtel 5G का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें अपने सिम कार्ड को अपग्रेड करने की जरूरत नहीं है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review