Action : जमींदोज हुई दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता की बेकरी

 Action : जमींदोज हुई दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता की बेकरी

- दो-दो बुलडोजर चले, दो घंटे तक चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

अयोध्या। नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शनिवार को सुबह 11 आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर पहुंचा। बेकरी को दो बुलडोजरों की मदद से सिर्फ डेढ़ घंटे के भीतर जमींदोज कर दिया गया। 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह और अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह के साथ एसडीएम सोहावल अशोक सैनी की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स को लेकर कार्रवाई शुरू की गई। सुबह पहले बुलडोजर ने बेकरी की दीवार के एक हिस्से को ध्वस्त ही किया था कि वह तालाब की कच्ची मिट्टी में फंस गया। इसके बाद कार्रवाई रुक गई। प्राधिकरण की ओर से दूसरा बुलडोजर मंगाया गया। करीब एक घंटे बाद दोपहर 12:00 बजे दूसरा बुलडोजर पहुंचा।

इसके बाद बेकरी को ध्वस्त करने की प्रक्रिया फिर से शुरू हुई। थोड़ी ही देर में एक और बुलडोजर भी आ गया। इसके बाद दो बुलडोजरों ने मिलकर दोपहर 1:30 बजे तक पूरी बेकरी को जमींदोज कर दिया। बेकरी के भवन के साथ इसकी दीवारें भी गिरा दी गईं। इसके बाद तालाब के दूसरे हिस्से में आरोपी सपा नेता की ओर से दीवार घेर कर किए गए कब्जे को भी धराशाई कर दिया गया। आरोपी के घर को भी ढहाया जाएगा।
 
बड़े भूखंड पर कब्जा करके बनाई गई थी बेकरी

आरोपी मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह ने छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान बेकरी में बन रहे खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इसके बाद बेकरी को सील कर दिया गया है। सहायक आयुक्त मानिक चंद ने बताया कि बेकरी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेकरी काफी बड़े भूखंड पर कब्जा करके बनवाई गई थी। भूखंड के एक हिस्से में बेकरी थी जबकि बड़े हिस्से में फसल बोई गई है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram