5 जुलाई से जंगल में लापता मजदूरों का चला पता, घर के लिए निकले थे पैदल

5 जुलाई से जंगल में लापता मजदूरों का चला पता, घर के लिए निकले थे पैदल

अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले से लापता हुए असम के 19 मजदूरों में से सात मजदूरों का पता लगा लिया गया है। सातों मजदूरों को बचाने के बाद तुरंत ही चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। बता दें कि IAF के हेलिकाप्टर खोज और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। एसडीआरएफ पहले से ही उनकी तलाश में लगा हुआ है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इन लापता श्रमिकों को तलाशने के लिए सेना को लगाने का अनुरोध किया था। कुरुंग कुमे के उपायुक्त बेंगिया निघी ने बताया कि जिला प्रशासन के अनुरोध पर वायुसेना के हेलिकाप्टर दामिन क्षेत्र में कुमे नदी के आसपास तलाश अभियान शुरू करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) भी जल्द ही लापता श्रमिकों के तलाश अभियान में शामिल होगा।

बता दें कि सभी मजदूर 5 जुलाई से लापता हैं। बीते दिन ये बात सामने आई थी कि अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के पास कुरुंग कुमे जिले में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 18 अन्य लापता हैं। मजदूर का शव पास की एक नदी में मिलने की खबर सामने आई थी। ठेकेदार से ईद की छुट्टी न मिलने पर ये सभी मजदूर पैदल ही निकल पड़े थे।

https://twitter.com/ANI/status/1550716130137821184?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1550716130137821184%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabaruttarakhand.com%2Flobourers-found-in-forest-who-was-missing-from-5-july%2F

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram