अगर गर्मियों में बचना है लू से...तो आज ही सेवन करें इन चीज़ों का...

अगर गर्मियों में बचना है लू से...तो आज ही सेवन करें इन चीज़ों का...

देश के उतरी भाग में इस समय गर्मी का काफी प्रकोप है। दोपहर के समय तो पारा काफी ऊपर चला जाता है। लोग अक्सर काम के सिलसिले में बाहर निकलते है। ऐसे में इस गर्मी सेहतमंद रहने के लिए डाइट में बदलाव करने जरुरी है। गर्मियों में ऐसी चीज़ें खाए जो ना सिर्फ टेस्टी हो पर साथ ही हेल्दी भी हो।

ऐसी चीज़ें खाए जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करें। गर्मियों में लोग लू लगने से बीमार पड़ जाते है। इसलिए जरुरी है की आप अपनी डाइट को चेंज करें और फिट एंड हेल्दी रहे। अगर आप भी इस मौसम लू से बचाव चाहते है तो आज ही इन फ़ूड आइटम्स को अपनी डाइटका हिस्सा बनाए।

गर्मियों के मौसम में खीरा आपको हर तरफ देखने को मिलता है। खीरा गर्मियों के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। ये शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। सलाद के रूप में उपयोग होने वाला खीरा फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है। ये गर्मी में शरीर को ठंडक देगा साथ ही लू से भी आपका बचाव करेगा।

खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए अक्सर प्याज डाला जाता है। लोग प्याज को सलाद के रूप में भी खाते है। प्याज़ गर्मियों में आपको लू से भी बचाने में मदद करता है। गर्मियों में आप कच्ची प्याज को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते है। ये न सिर्फ लू से बचाएगा बल्कि गर्मी में आपके पेट को ठंडा भी करेगा।

इस गर्मी अगर आपको लू से बचना है तो दही अपनी डाइट में शामिल करें। दही का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप दही का सेवन रायते के रूप में या फिर इसकी लस्सी बनाकर कर सकते है। ये गर्मी से आपको तुरंत राहत पहुंचाने में मदद करता है। दही के अलावा आप छाछ का भी सेवन कर सकते है।

तरबूज गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। इसको खाने से आपके शरीर में पानी की कमी की पूर्ती होती है। साथ ही इसमें पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, बी 6, और सी, एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम, अमीनो एसिड गर्मियों में बॉडी को ठंडा रखने में उपयोगी होता है।

धनिया के पत्ते अक्सर किसी भी सब्जी को या तो गार्निश करने के लिए प्रयोग किए जाते है या फिर चटनी बनाए के लिए। लेकिन शायद ही किसी को पता होगा की धनिया पत्ते आपको हीटवेव से बचाने में लाभदायक होते है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram