sex related things: भारत में क्यों बैन है Sex Toys जैसी वस्तुएं, जाने कारण
सेक्स शब्द एक इस प्रकार का शब्द भारत में बन गया है, जिसे सुनते ही लोग मुंह बनाने लगते हैं। अभी पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में चल रही अर्पिता मुखर्जी के घर में छापेमारी के दौरान बहुत सारे कैस, ज्वैलरी के साथ साथ सेक्स टॉयज़ (Sex Toys ) भी बरामद होने की खबरें सामने आई थी। अब चुकी यह भारत है तो यौन क्रिया में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले इन अलग तरह के खिलौनों को जब भारतीय परिदृश्य में रखकर देखें तो मसला थोड़ा सनसनीखेज हो जाता है। कंगना रानौत की फिल्म क्वीन में एक छोटे का दृश्य बता देता है कि इन खिलौनों को लेकर आम लोगों में सहजता और जानकारी दोनों की कमी है, और यदि ott प्लेटफार्म की बात करें हाल ही में आई Dhelhi NCR सीरीज में भी इसके जागरूकता की कमी को उजागर किया है। आइए जानते हैं क्या होते हैं सेक्स टॉय, उससे जुड़ी जानकारियां और क्या उनका इस्तेमाल भारत में लीगल है?
क्यों किया जाता है Sex Toys का इस्तेमाल
बता दें सेक्स टॉयज उन विशेष खिलौनों को कहा जाता है जिनका इस्तेमाल सेक्स के दौरान अधिक आनंद उठाने के लिए किया जाता है। इस प्रकार के खिलौने ख़ास तौर पर वयस्कों के लिए डिज़ाइन किए जाते है और बनाए जाते हैं। गौर तलब है कि महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग तरह के खिलौने बने होते हैं। मसलन डिल्डो या वाइब्रेटर महिलाओं के इस्तेमाल में आने वाला सबसे खास तरह के सेक्स टॉयज़ होते हैं।
भारत में खुले आम क्यों नहीं बिकते Adult Toys
भारतीय पीनल कोड की धारा 292 के अनुसार भारत में सेक्स टॉयज़ को खुलेआम बेचने खरीदने में मनाही है। बता दें इतना ही नहीं यह सेक्शन किसी भी तरह के अश्लील समाग्री के सार्वजनिक रूप से बिक्री, प्रचार, प्रदर्शनी को बैन करता हैं। जिसमें अश्लील चित्र, मूर्ती और किताबें भी शामिल है। यही कारण है कि भारत में सेक्स टॉयज को खुले तौर पर किसी जगह में बिकते नहीं दिखाई देते। यहां तक कि अधिकतर डिल्डो या वाइब्रेटर कई ऑनलाइन वेबसाइट पर मसाजर केटेगरी में रखे जाते हैं। लेकिन अब ध्यान दें इस सेक्स टॉय का यह छद्म बाज़ार भारत में भी लगातार विस्तृत होते जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में भारत की सेक्सुअल वेलनेस इंडस्ट्री टोटल 1.4 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review