Muzaffarnagar: छेड़छाड़ से परेशान युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

Muzaffarnagar: छेड़छाड़ से परेशान युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

- आरोपी युवक व उसके जीजा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर युवक व उसके जीजा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए की दबिश, लेकिन असफल रहे। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता के पिता के अनुसार उसकी बड़ी बेटी के साथ विगत पंद्रह दिन से गांव का ही युवक छेड़छाड़ व पीछा करता था। उसके समझाने के बाद भी आरोपी युवक हरकत से बाज नहीं आ रहा था। निरंतर परेशान करने के कारण आहत युवती ने तीन दिन पूर्व जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।

युवती को मरणासन्न हालत में देखकर परिजनों ने युवती को खतौली में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ले गए। वर्तमान में युवती की हालत खतरे से बाहर है। उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। मामले में पीड़िता के परिजनों ने आरोपी मनीष और उसके जीजा डा. सावन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष रतनपुरी तेज सिंह ने बताया कि युवती को परेशान किए जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपित युवक की हरकत के कारण युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसकी हालत में सुधार बताया गया है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram