Accident : आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, चार की मौत

Accident : आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, चार की मौत

- महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु, 20 घायल

आगरा। शनिवार की सुबह तड़के करीब पांच बजे आगरा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, 20 लोग घायल हैं। बस वाराणसी से जयपुर जा रही थी। 30 यात्री सवार थे, अधिकांश लोग महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में पीछे फंसे यात्रियों को लोगों ने खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला। हादसा शनिवार सुबह 5 बजे फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ। पुलिस ने घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे के एक साइड की रोड ब्लॉक हो गई थी, जिसे बाद में खाली कराया।

यात्रियों ने बताया कि प्राइवेट स्लीपर बस बनारस से जयपुर जा रही थी। बस में अधिकांश यात्री प्रयागराज संगम से स्नान करके लौट रहे थे। बस में करीब 30 यात्री थे। सुबह करीब 5 बजे आगरा एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद से 27 किमी दूर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

बस का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक जोरदार झटका लगा। आगे की सीटों पर बैठे लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठे लोग घायल हो गए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram