पब्जी खेलते हुए नैनीताल की लड़की को हुआ मध्यप्रदेश के लड़के से प्यार…और फिर एक दिन…

पब्जी खेलते हुए नैनीताल की लड़की को हुआ मध्यप्रदेश के लड़के से प्यार…और फिर एक दिन…

नई दिल्ली :सोशल मीडिया साइट्स पर आपने प्रेम प्रसंग के किस्से सुने होंगे। पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन गेम्स भी इस लिस्ट में जुड़ गए हैं, जहां खेल के दौरान हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश और नैनीताल से सामने आया है जहां ऑनलाइन गेम पब्जी खेलते खेलते युवक और युवती को प्यार हो गया। युवक मध्य प्रदेश के रायसेन का रहने वाला है। दोनों ने शादी कर ली है।

जानकारी के अनुसार रायसेन के पटेल नगर निवासी युवक की ढाई साल पहले पब्जी खेलते हुए नैनीताल निवासी युवती से दोस्ती हो गई। कुछ दिनों बाद दोनों ने मोबाइल नंबर भी बदल दिए और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। वीडियो कॉल के जरिए दोनों ने एक दूसरे को जाना। शादी से पहले दोनों की बस एक बार मुलाकात हुई थी। 1 महीने पहले उन्होंने मध्यप्रदेश में शादी की है और साथ में रहते हैं।

युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पता चलने पर नैनीताल पुलिस जॉब रायसेन पहुंची तो स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों को थाने बुलाया गया और बयान लिए गए।

नैनीताल पुलिस युवती को घर ले जाना चाहती थी लेकिन उसने अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर कोई दबाव नहीं है और वह अपनी इच्छा से ही अपने पति के साथ रहना चाहती है। बयान दर्ज करने के बाद नैनीताल पुलिस वापस लौट आई।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram