काम दिलाने का झांसा देकर नोएडा की महिला से रेप 

काम दिलाने का झांसा देकर नोएडा की महिला से रेप 
मेरठ। नोएडा की रहने वाली एक महिला ने जानी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर काम दिलाने के बहाने मेरठ लाकर नशीली चाय पिलाकर खुद के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस ने उसे 24 घंटे तक बिठाए रखा और बाद में बदनामी का हवाला देते हुए बिना कार्यवाही किए बैरंग वापस लौटा दिया।
नोएडा की रहने वाली महिला ब्रहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करती थी। आरोप है कि जानी थाना क्षेत्र के सिवाल गांव का रहने वाला मुस्लिम युवक महिला से मिला। पीड़िता का आरोप है कि युवक दो दिन पहले काम दिलाने के बहाने उसे मेरठ में अपने घर पर ले आया। जहां उसने महिला को नशीली चाय पिला दी। इसके बाद महिला को एक के खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया।
पीड़िता का कहना है कि वह आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे आधी रात तक थाने में बिठाए रखा। बाद में उसकी बदनामी का हवाला देकर चुप रहने की नसीहत देते हुए नोएडा वापस भेज दिया। एसएसपी ने मामले में जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram