PM Birthday: प्रधानमंत्री का 72वां जन्मदिन मना रहा पूरा देश, इस प्रकार आप भी भेजें अपना शुभ संदेश
देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज यानी 17 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर वे देश को चीतों का तोहफा देंने जा रहे हैं। सुबह 8 बजे विशेष विमान 8 अफ्रीकी चीतों को लेकर ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। इन चीतों को नामीबिया से लाया गया और पीएम मोदी खुद इन्हें कूनो नेशनल पार्क में छोड़ने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सुबह से ही बधाई संदेशों का तांता लग हुआ है।
गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के साथ साथ देश के पक्ष विपक्ष के राजनेताओं ने भी बधाई संदेश पीएम मोदी को दिया। इनमे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) समेत विपक्ष के कई दिग्गज भी शामिल हैं जिन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।
देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2022
Wishing PM Narendra Modi a happy birthday.— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2022
Birthday greetings to Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi ji.
Praying for your long and healthy life.— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 17, 2022
आप भी कर सकते है पीएम मोदी को बर्थडे विश
इस वर्ष नमो ऐप (Namo App) के जरिए भी आप पीएम मोदी को बर्थडे विश कर सकते हैं। इसी के लिए इस बार नमो ऐप पर एक नया मॉड्यूल लॉन्च किया गया है। जिसका नाम 'सेवा का उपहार'रखा गया है। इसके जरिए देश का कोई भी नागरिक पीएम को अपना संदेश भेज सकेगा। इस ऐप के जरिए आपका मैसेज सीधे पीएम मोदी तक पहुंच जाएगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review