गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे स्टूडेंट की कार लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार 

गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे स्टूडेंट की कार लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार 

मेरठ। तीन दिन पहले भावनपुर थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकले बीबीए के स्टूडेंट से कार लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई कार, हथियार और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

गौरतलब है कि सिविल लाइन क्षेत्र का रहने वाला कार्तिक गर्ग बीबीए स्टूडेंट है। रविवार को कार्तिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भावनपुर क्षेत्र में बीएनजी स्कूल के निकट वेगनआर कार में बैठकर बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार चार लुटेरे वहां पहुंचे। इनमें से तीन कार्तिक और उसकी गर्लफ्रेंड को अगवा करके बहसूमा ले गए। लुटेरों ने रास्ते में दोनों के मोबाइल लेकर सड़क पर फेंक दिए। इसके बाद युवक और युवती को बहसूमा में उतारकर कार लूट कर फरार हो गए।

एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए तीन दिन में घटना का खुलासा कर दिया। इसके बाद सहारनपुर निवासी आदित्य, आर्य नगर मेरठ निवासी अर्जुन अहलावत और बुलंदशहर निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के कब्जे से कार्तिक से लूटी गई वेगनआर कार, दो तमंचे, चाकू, कार्तिक के कॉलेज की आईडी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

लुटेरों ने बताया कि वह सुनसान इलाकों में खड़े होकर अपने शिकार तलाशते थे। एसपी देहात के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले भी लूट के मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों का एक साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram