अमेरिकी शहर में गिरा 450 किलो का उल्कापिंड, आप भी देखकर हो जायेंगे हैरान

अमेरिकी शहर में गिरा 450 किलो का उल्कापिंड, आप भी देखकर हो जायेंगे हैरान

एक उल्‍कापिंड (meteorite) अंतरिक्ष से होते हुए 15 फरवरी को पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया था। ऐसा होने के बाद वह उल्‍कापिंड तुरंत ही एक आग के गोले में बदल गया। अमेरिका के टेक्‍सास में कई लोगों ने उस उल्‍कापिंड को देखने का दावा किया। अब एक वीडियो सामने आया है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि टेक्‍सास के एक घर के डोरबेल कैमरे ने उल्‍कापिंड की घटना को कैद कर लिया। घटना सटीक रूप से तो कैप्‍चर नहीं हुई, लेकिन उल्‍कापिंड के गिरने के बाद आई तेज आवाज कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।  

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने भी इस बात की जानकारी दी है। बताया है कि एक उल्कापिंड पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही आग के गोले में बदल गया। 15 फरवरी की शाम 6:00 बजे के आसपास उल्‍कापिंड टेक्सास के पास मैकएलेन (McAllen) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

डेटा स्‍टडी से नासा को पता चला है कि उल्‍कापिंड के कुछ टुकड़े पृथ्‍वी की सतह पर गिरे। रिपोर्टों के अनुसार, जिस दिन यह घटना हुई, मैकएलेन की पुलिस और अन्‍य एजेंसियों को कई कॉल्‍स मिली थीं। लोगों ने तेज विस्‍फोट सुने जाने की बात पुलिस को बताई थी। लोकल मीडिया ने भी मामले को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दो हवाई अड्डों में भी उल्‍कापिंड को गुजरते हुए देखा गया था। अमेरिकी उल्‍का सोसायटी ने घटना से जुड़े सबूत बरामद किए हैं। 

नासा ने बताया है कि वह कोई छोटी-मोटी चट्टान नहीं था। उल्‍कापिंड का वजन करीब 453 किलो था। पृथ्वी की सतह से लगभग 33 किलोमीटर ऊपर वह उल्‍कापिंड कई टुकड़ों में टूट गया। नासा के अनुसार, उल्का की स्‍पीड लगभग 43000 किलोमीटर प्रति घंटा थी और उसमें लगभग 8 टन TNT (Trinitrotoluene) की ऊर्जा थी।

इस पूरे मामले पर नासा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि मैकएलेन के आसमान में देखा गया उल्का अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी और बाकी संगठनों को याद दिलाता है कि पृथ्‍वी की सुरक्षा के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है। इस घटना की चर्चा सोशल मीडिया में भी हुई। अमेरिकी लोगों के बीच डोरबेल कैमरे में रिकॉर्ड हुआ वीडियो भी तेजी से शेयर किया गया। कई लोगों को तो घटना पर विश्‍वास ही नहीं हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, ज्‍यादातर लोग घटना से चिंता में नहीं दिखे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram