Baghpat: गैंगवार में जीजा-साले की गोली मारकर हत्या
- हिस्ट्रीशीटर को लगी 14 गोली, एक घायल
बागपत। चांदीनगर इलाके के मंसूरपुर गांव के जंगल में बीती देर रात दो पक्षों में गैंगवार हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के जीजा-साले की गोली मारकर हत्या कर दी। हिस्ट्रीशीटर जीजा को 14 और साले को 3 गोली लगी है। दोनों के शव ट्यूबवैल पर मिले हैं। वहीं एक युवक घायल है। हिस्ट्रीशीटर जीजा पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मुरादनगर के नवीपुर का कुलदीप अपने जीजा मंसूरपुर निवासी कविंद्र के पास आया था। देर रात गांव के बाहर ट्यूबवैल पर खैला गांव के कई युवक आए थे। इन लोगों से इनका विवाद चल रहा था। कविंद्र क्षेत्र का अपराधी है। उसी से विवाद था। कुछ लोग उसको घर से बुलाने आए थे। दोनों युवक ट्यूबवैल के पास पहुंचे। वहां इन दोनों से खैला गांव के युवकों से विवाद होने लगा। गैंगवार में जमकर फायरिंग हुई। खैला गांव के युवकों ने कुलदीप और कविंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। कविंद्र को 14 और कुलदीप के 3 गोली लगी है। वहीं एक युवक हरेन्द्र घायल है।
मृतक कविंद्र के परिजनों का आरोप है कि दोनों जीजा साले को घर से बुलाकर लेकर जाया गया था। उनकी हत्या कर दी गई है। वहीं दो पक्षों में गैंगवार की बात सामने आ रही है। इन लोगों का पूराना विवाद था।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि उनके खैला के युवक हरेन्द्र के गोली लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वह खैला गांव पहुंचे। जहां घायल को परिजन अस्पताल लेकर जा चुके थे। उन्होंने बताया कि घटना मंसूरपुर के जंगल की है। तो हम लोग वहां गए। जहां रास्ते में दो युवकों के गोली लगे शव मिले। उनकी पहचान कविन्द्र उर्फ बिट्टू, जबकि दूसरा मृतक के साले कुलदीप उर्फ गुल्लू के रुप में हुई। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review