शीतकाल के दौरान बद्रीनाथ धाम में 12 साधु संतों को रहने की मिली अनुमति

शीतकाल के दौरान बद्रीनाथ धाम में 12 साधु संतों को रहने की मिली अनुमति

रुद्रप्रयाग: बद्रीनाथ धाम में इस बार शीतकाल के दौरान 12 साधु संतों को तपस्या की अनुमति मिली है। इस संबंध में प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं।

दरअसल 19 तारीख को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद हो चुके हैं। ऐसे में अब सामान्य लोगों के लिए धाम बंद हो चुका है। वहीं श्रद्धालुओं की आमद बंद होने और लगातार ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और होटल और लॉज चलाने वाले व्यापारी भी धाम से वापस जा रहें हैं। अधिकतर लौट चुके हैं। कुछ एक लोग बचे हैं जो जल्द ही धाम से चले जाएंगे। ऐसे में धाम पूरी तरह से शीतकाल के लिए खाली हो जाएगा और शीतकाल के दौरान सिर्फ सेना और पुलिस की आवाजाही रहेगी।

वहीं शीतकाल के दौरान बद्रीनाथ धाम में रुककर कुछ सन्यासी तपस्या भी करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन के आदेश पर ही बद्रीनाथ धाम में सन्यासियों को रुकने की अनुमति दी जाती है। इसके लिए सन्यासियों को अपनी स्वास्थ परिक्षण रिपोर्ट के साथ ही अन्य दस्तावेज जमा कराने होते हैं। संपूर्ण परीक्षण के बाद ही बद्रीनाथ धाम में रहने की इजाजत मिलती है।

इस बार प्रशासन ने कुल 12 साधु संतों को धाम में रहने की इजाजत दी है। इन सभी की मेडिकल रिपोर्ट देखने और अन्य दस्तावेज चेक करने के बाद इन्हे धाम में रुकने की इजाजत दी गई है। शीतकाल के दौरान ये साधु संत धाम में ही रहेंगे और तपस्या करेंगे। हालांकि प्रशासन को अन्य साधु संतों के भी आवेदन मिले हैं और प्रशासन उनकी जांच कर रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram