16 मई को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के प्रभाव से इन राशियों पर होगी अपार धनवर्षा…!
धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से ग्रहण की घटना को बहुत महत्व दिया जाता है। धर्म के नजरिए से जहां ग्रहण का प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी जातकों के जीवन पर पड़ता है तो वहीं विज्ञान के नजरिए से यह एक खगोलीय घटना है। धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य, पूजा-पाठ और अन्य दूसरे तरह के अनुष्ठान नहीं किए जाते हैं। ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। इस वर्ष साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार भी है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही पड़ता है। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। वैशाख पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और तप करने की विशेष परंपरा होती है। इससे पहले 30 अप्रैल को भी साल का पहला सू्र्य ग्रहण पड़ा था, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं दिया था। 16 मई होने वाला चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में इस चंद्रग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
इस राशि में लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में लगेगा।
चंद्र ग्रहण का समय
15 दिनों के अंदर यह साल 2022 का दूसरा ग्रहण होगा। इससे पहले 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगा था। 16 मई को लगने वाला चंद्रग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 16 मई को सुबह 08 बजकर 59 मिनट से शुरू हो जाएगा जो सुबह 10 बजकर 23 मिनट चलेगा। दिन होने के कारण यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
सूतक काल नहीं होगा प्रभावी
ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है इस कारण से ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ग्रहण पर मंदिरों के पट भी बंद कर दिया जाता है इस दौरान भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है।। सूर्य ग्रहण की तरह 16 मई को चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य रहीं होंगे।
चंद्र ग्रहण का प्रभाव किस राशि के लिए शुभ
वैसे तो ग्रहण का प्रभाव देश-दुनिया के साथ हर एक राशि के जातकों पर भी होता है। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिस कारण इसका ज्यादा प्रभाव नहीं रहेगा, लेकिन दुनिया में जहां भी यह चंद्रग्रहण लगेगा वहां के जातकों पर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। सभी 12 राशियों में से मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों पर इस ग्रहण का प्रभाव काफी सकारात्मक पड़ेगा। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा और कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ अवसर लेकर आएगा। लेन-देन के लिए अच्छा रहेगा। पैतृक मसले का हल इसमें हो सकता है। जो लोग अविवाहित है उनके लिए विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आने के शुभ संकेत है। कार्यक्षेत्र में तरक्की और धन वृद्धि के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review