उत्तरकाशी एवलांच: दो बेटियां सदा के लिए हिमालय की गोद में लीन, एक और पर्वतारोही नवमी रावत की मौत

उत्तरकाशी एवलांच: दो बेटियां सदा के लिए हिमालय की गोद में लीन, एक और पर्वतारोही नवमी रावत की मौत

उत्तरकाशी: द्रौपदी का डांडा-2 में हुए एवलॉन्च हादसे में उत्तरकाशी की दो बेटियां सदा के लिए हिमालय की गोद में लीन हो गईं. पर्वतारोहण के क्षेत्र में चर्चित नाम बनकर उभरी लोंथरू गांव की 24 वर्षीय एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल और भुक्की गांव की नवमी रावत हमेशा उत्तरकाशी के लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी.

पर्वतारोही सविता कंसवाल की एवलॉन्च में मौत से पूरा उत्तरकाशी सदमे में है. सविता ने इसी साल मई माह में 15 दिन के अंदर एवरेस्ट और माउंट मकालू पर्वत का सफल आरोहण कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. बीती मंगलवार सुबह द्रौपदी का डांडा चोटी में निम के एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के दौरान गई सविता की एवलॉन्च में दबने से मौत हो गई.

वहीं दूसरी तरफ, भटवाड़ी के भुक्की गांव की पर्वतारोही नवमी रावत (24 वर्ष) भी बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं. पर्वतारोहण के क्षेत्र में नवमी ने भी पहचान बनाई लेकिन दुर्भाग्य ने उनको अपनों से छीन लिया. गंगाघाटी में नवमी एक अच्छे प्रशिक्षक के तौर पर जानी जाती थीं. उन्होंने भी निम से पर्वतारोहण के गुर सीखे. लोग बताते हैं कि नवमी के पिता भी निम में ही काम करते हैं और उनके भाई जितेंद्र भी एक कुशल पर्वतारोही हैं. इसके अलावा नवमी एक अच्छी गायिका भी थीं. एवलॉन्च हादसे में दोनों पर्वतारोहियों की असामयिक मौत पर उत्तरकाशी स्तब्ध है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram