Road Accident : मिर्ज़ापुर में भीषण सड़क हादसा, 10 मज़दूरों की मौत
- तेज गति से दौड़ रहे बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी जबरदस्त टक्कर
मिर्जापुर। बीती देर रात एक तेजगति बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है, उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। हादसा रात 1 बजे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर कछवां के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग भदोही से वाराणसी जा रहे थे। ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पर चढ़ गया। टक्कर से ट्रॉली से उछलकर कुछ लोग 15 फीट दूर सड़क पर जा गिरे, तो कुछ नाले में चले गए।
भदोही से काम कर वाराणसी लौट रहे थे मजदूर
ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सभी मजदूर भदोही के तिउरी गांव में छत की ढलाई का काम करके वाराणसी अपने घर जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे-पीछे बाइक से मजदूरों का ठेकेदार भी चल रहा था, तभी औराई की तरफ से बेकाबू ट्रक आ गया। ट्रैक्टर चालक जब कुछ समझ पाता, तब तक हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। राहगीरों ने सूचना पर पुलिस पहुंची। राहत बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन मंगवाकर ट्रक और ट्रैक्टर को अलग करवाया।
गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतकों को शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पर SP अभिनन्दन और सीओ सदर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से लोगों को समझा जाम खुलवाया।
मृतकों की पहचान राम सिंहपुर मिर्जामुदार निवासी भानू प्रताप (25), विकास (20) और बीरबलपुर निवासी अनिल (35), सूरज कुमार ( 22), सनोहर (25), राकेश कुमार (25), प्रेम कुमार (40), राहुल कुमार (26), नितिन कुमार (22) , रोशन कुमार के रूप में हुई है। घायलों में बीरबलपुर निवासी आकाश (18), जमुनी (26), अजय सरोज (50) शामिल हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review