हत्या के 17 महीने बाद हुआ बड़ा खुलासा, इस वजह से मौत के घाट उतारा था मूसेवाला को...
पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत को करीब 17 महीने हो चुके है। ऐसे में अब इस हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा और किसी ने नहीं बल्कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन ने किया है।साथ ही सचिन ने मूसेवाला की हत्या का कारण और हत्याकांड की डेट तय होने का भी खुलासा किया है।
सचिन ने बताया की साल 2021 में एक कबड्डी कप का आयोजन हुआ था। जो की मूसेवाला की मौत की वजह भी बना। कबड्डी कप को बंबीहा गैंग ने होस्ट किया था।जिसके बाद ही सिद्धू की हत्या की साजिश बुननी शुरी हुई। सचिन ने बताया की जेल के अंदर होने के बावजूद उन्हें सिद्धू के क़त्ल की साजिश का पता चल गया था।
मानसा की पुलिस सचिन को अजरबैजान से भारत लाने के बाद प्रोडक्शन वारंट पर लाई। सचिन थापन ने पुलिस को बताया की वो लॉरेंस बिश्नोई के साथ अगस्त 2021 में राजस्थान की अजमेर जेल में साथ था। उस समय पंजाब में बंबीहा गैंग द्वारा कबड्डी कप होस्ट किया गया था।
मूसेवाला को लॉरेंस ने फ़ोन कर इस कप में जाने से मन किया था। लेकिन इसके बावजूद सिद्धू ने कप में शिरकत की थी। जिसके बाद लॉरेंस ने फ़ोन कर मूसेवाला को उनके मन करने के बाद भी जाने की वजह पूछी थी।
खबरों की माने तो सचिन थापन ने बताया की मूसेवाला कोलॉरेंस ने बहुत गलियां दी। जिसके जवाब में मूसेवाला ने भी लॉरेंस को उन्हीं के अंदाज़ में करारा जवाब दिया। 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहरके में अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर मार दिया था। लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
पुलिस ने इस हत्या केस में 30 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। मानसा के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने कहा की केस में जांच चल रही है। इसपर अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review