Baraut: भट्ठे में गिरकर बुजुर्ग की हुई मौत

Baraut: भट्ठे में गिरकर बुजुर्ग की हुई मौत

- परिजनों ने एक व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप

बडौत। बड़ौत के कोशिका गांव में एक ईंट भट्ठे में एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ व इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक कोशिका गांव निवासी किशन (42) पुत्र धर्म सिंह गांव में स्थित महालक्ष्मी ब्रिक फील्ड पर मजदूरी का काम करता था। किशन की भट्ठे में गिरकर मौत हो गई। सूचना पर किशन का भाई रमेश व दर्शन वह अन्य परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जहां पर परिजनों ने आरोप लगाया कि किशन की भट्ठे में धक्का देकर हत्या की गई है। किशन के हाथ बंधे हुए थे। सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम व इंस्पेक्टर मनोज कुमार चाहल व दमकल विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

जैसे ही पुलिस ने भट्ठे से शव को बाहर निकाला तो परिजनों ने आरोप लगाया कि किशन की हत्या की गई है। सुबह भट्ठे पर दो आदमी थे। हत्या से पहले किशन के हाथ भी बंदे हुए थे। किशन के साथ वाले व्यक्ति में ही उसकी हत्या की है। परिजनों ने कहा दूसरा व्यक्ति जिसने हत्या की है वह भट्ठा मलिक का रिश्तेदार है।

तनख्वाह को लेकर हुई थी कहासुनी

किशन के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी तनख्वाह को लेकर भट्ठा मालिक के परिवार के एक व्यक्ति से कहासुनी चल रही थी।‌ आरोप लगाया कि हत्या के बाद भट्ठे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ भी छेड़खानी की गई हो। इसकी भी जांच होनी चाहिए। शासन के निर्देशों पर गत 30 जून को जनपद के सभी भट्ठे बंद हो गए थे। ऐसे में भट्टे में गिरकर किशन की जलकर मौत हो जाने पर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि क्षेत्र में कई बार बारिश भी हुई। ऐसे में कृष्ण की जलकर मौत होने पर भी ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। 

बड़ौत सीओ सविरत्न गौतम ​​​​​​​ने बताया की भट्ठे में गिरकर मजदूर की मौत हुई है। हत्या जैसी बात नहीं है। फिर भी आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram