Meerut: रिश्ता टूटा तो मंगेतर के भाई को गोली से उड़ाया

Meerut: रिश्ता टूटा तो मंगेतर के भाई को गोली से उड़ाया

- फोन करके बुलाया बस स्टैंड पर, पहुंचते ही सीने में मारी गोली

मेरठ। मवाना के फलावदा कस्बे में बीती देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि मृतक की बहन के मंगेतर ने रिश्ता टूटने पर इस वारदात को अंजाम दिया है। उसने ही रात को फोन किया था और बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया था। सोमवार की सुबह युवक की लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई।

जानकारी के मुताबिक फलावदा कस्बे का रहने वाला अनस (24) अपने पिता फैजान के साथ फरीदाबाद में कपड़े का व्यापार करता था। वह बकरीद मनाने शनिवार को घर आया था। रविवार की रात 10 बजे किसी ने उसे फोन किया। इसके बाद वह बस स्टैंड जाने की बात कहकर घर से निकल गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बस स्टैंड पर दो युवक उससे बात कर रहे थे। इसके बाद दोनों उसे बस स्टैंड से कुछ दूर ले गए। यहां एक युवक ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवकों की फोटो आ गई। घटना के समय पुलिस की जीप घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थी। गोली की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने तत्काल अनस को गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने इस मामले में एक पड़ोसी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। घटना की सूचना पाकर को मवाना सौरभ सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की तलाश में लगी है।

आरोपी के घर में तोड़फोड़

हत्या की सनसनीखेज वारदात से गुस्साई भीड़ ने फोन करके अनस को घर से बुलाने के आरोपी के घर धावा बोल दिया। भीड़ ने घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी घर में मौजूद महिला और बच्चे मुश्किल जान बचाकर भाग लिए। अनस के पड़ोसी युवक साहिल पर फोन करने का आरोप लगने पर, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। लेकिन, मौके को संवेदनशीलता को लेकर पुलिस बेखबर रही।

हत्या की वारदात से आक्रोशित भीड़ बेकाबू हो गई। हत्या की वारदात के बाद पुलिस की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों ने भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि अनस की बहन का जिससे रिश्ता हुआ था, उसी ने ही रिश्ता टूटने पर अनस को गोली मार दी। ऐसा आरोप लगाया जा रहा है। मृतक युवक के पिता ने चार लोगों के नाम तहरीर दी है। चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram