हैकरों के निशाने पर योगी सरकार, CMO के बाद दो और सरकारी ट्विटर हैक

हैकरों के निशाने पर योगी सरकार, CMO के बाद दो और सरकारी ट्विटर हैक

लखनऊः हैकरों के निशाने पर इन दिनों योगी सरकार है। सीएमओ यानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक होने के तीन दिन बाद अब सोमवार को योगी सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया गया है। जिस तरह से एक के बाद सरकार से जुड़े ट्विटर अकाउंट हैक हो रहे हैं वह इनकी सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़ा करते हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार @UPGovt ट्विटर हैंडल को हैकर द्वारा हैक किया गया। हैक करने के बाद हैकरों ने यूपी सरकार के ट्वीटर हैंडल बॉयो और डिपी चेंज करने के साथ ही हजारों से अधिक ट्वीट कर डाले। हैकर ने कई ट्वीट भी किए हैं। हालांकि एक घंटे से भी कम समय में यह ट्विटर हैंडल रीस्टोर कर लिया गया, लेकिन इसके बावजूद सवाल यही बना हुआ है कि कैसे सरकार ट्विटर हैंडल को हैकर इतनी आसानी से निशाना बना लेते हैं। इसके साथ ही सवाल यह भी उठ रहा है कि इससे हैकर क्या हासिल करना चाहते हैं।

वहीं साइबर विशेषज्ञों की टीम ने अकाउंट को रिकवर कर लिया है। साइबर विशेषज्ञ हैकर की ओर से किए गए ट्वीट को हटा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस मामले में भी पुलिस एफआइआर दर्ज करेगी। अभी तक हैकर के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। यूपी गर्वनमेंट के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना विभाग के फैक्ट चेक और कांग्रेस का भी ट्विटर हैंडल हैक किया गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram