रामचरितमानस विवाद पर ये बोले योगगुरु बाबा रामदेव...

रामचरितमानस विवाद पर ये बोले योगगुरु बाबा रामदेव...

यूपी समेत कई राज्यों में रामचरितमानस पर लगातार विवादित बयानबाजी के बीच अब इस विवाद पर योग गुरु बाबा रामदेव ने चेतावनी दी है।

बाबा रामदेव ने रामचरितमानस विवाद पर कहा- सनातन पर किसी का हमला नहीं सहेंगे। दिव्य भव्य भारत के लिए हम जिएंगे और जरूरत पड़ी तो अपने प्राणों को न्यौछावर कर देंगे। आज के दिन ये संकल्प होना चाहिए। हरिद्वार में बाबा रामदेव ने 64वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मीडिया से बात करते हुए ये बयान दिया।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने क्या कहा था...

आपको बता दें कि सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा था- धर्म का वास्तविक अर्थ मानवता के कल्याण और उसकी मजबूती से है। अगर रामचरितमानस की किन्हीं पंक्तियों के कारण समाज के एक वर्ग का जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर अपमान होता हो, तो यह निश्चित रूप से धर्म नहीं, बल्कि अधर्म है। रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों में कुछ जातियों जैसे कि तेली और कुम्हार का नाम लिया गया है, इससे इन जातियों के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।

उन्होंने कहा था- रामचरितमानस के आपत्तिजनक अंश, जो जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर समुदायों का अपमान करते हैं, उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चुके हैं। बीते विधानसभा चुनाव से पहले वे बीजेपी छोड़कर में सपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। हालांकि, सपा ने बाद में उन्हें विधान परिषद का सदस्य बना दिया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram