घर में रोजाना अपनाएं वास्तु के ये टिप्स, धनवर्षा से हो जाएंगे मालामाल
वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए जाते हैं जिससे घर के अंदर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश होने लगता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा रहने पर परिवार में आर्थिक समृद्धि, सुख, वैभव और अच्छी सेहत मिलती है। वहीं घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर व्यक्ति को आर्थिक हानि, कार्यों में बाधाएं, बीमारियां और परिवार में मतभेद होते रहते हैं। वास्तु के अनुसार अगर घर में किसी भी तरह का वास्तु संबंधी कोई दोष होता है तो व्यक्ति के जीवन में रुकावटें और धन की हानि होती है। जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता पाने के लिए वास्तु से जुड़ी हुई बातों का अगर ध्यान देंगे तो जीवन में तरक्की को प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं वास्तु के कुछ आसान उपाय जिसे करने से आपके घर में सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होगी।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय माना गया है। इसके अलावा वास्तु में भी तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार,घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और मानसिक,शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।
- जीवन में तरक्की के लिए अपने उत्तर-पूर्व यानि ईशान कोण को हमेशा साफ रखें। इससे घर में सकारात्मक उर्जा बढ़ती हैं जिससे धन लाभ और तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
- जल को धन का रूप माना गया है ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार नल अथवा टंकियों से अनावश्यक बहता पानी शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में ऐसा होता है,वहां बरकत नहीं होती है।
- वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को सुख-समृद्धि का ग्रह माना गया है। व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने से हमें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुरू ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए पोंछे के पानी में चुटकी भर हल्दी मिला दें। ऐसा करने से आपके कारोबार में बरकत होने लगेगी।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार,घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में बैठकर खाने की व्यवस्था करना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
वास्तु के अनुसार घर में से कांटेदार,दूध निकलने वाले और बोनसाई पौधों को हटा दें। इनकी जगह अपने घर में छोटे हरे पौधे लगाएं इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और धन का आगमन होगा।
घर में पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण यानि उत्तर पूर्व में ही बनाएं। इसके अलावा घर की उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है,इसलिए तिजोरी को इस तरह से रखें कि अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की और खुलें इससे धन वृद्धि होती है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार, क्रासुला का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। माना जाता है कि इस पौधे को रखने से घर में धन वृद्धि होती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review