UP : अब बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश

UP : अब बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश

- मलिहाबाद में ट्रैक पर रखी मिली डाल

लखनऊ। कानपुर के बाद लखनऊ में भी ट्रेन पलटाने की साजिश रची गई। मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर रखी पेड़ की डाल बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में फंस गई।  इससे ट्रेन का एक्सल काउंटर टूट गया। चालक ने ट्रेन रोककर अधिकारियों को सूचना दी। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो ट्रैक पर लकड़ी और पत्थर रखे मिले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रेलवे की ओर से साजिश की आशंका जताते हुए मलिहाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक महिलाबाद स्टेशन के पास बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस के इंजन में लकड़ी फंस गई। 

घटनास्थल की जांच में ट्रैक पर लकड़ी और पत्थर डाले जाने का पता चला। ताजा टूटा एक्सल काउंटर भी पड़ा मिला। इस आपराधिक साजिश के चलते बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना की वजह से काफी देर तक रूट प्रभावित रहा।

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही कानपुर में इसी तरह रेलवे ट्रैक को बाधित करने की साजिश के कई मामले सामने आए थे। जांच एजेंसियां उस मामले की तफ्तीश कर रही हैं। इसके बाद ऊंचाहार, बिजनौर में भी घटनाएं हुईं। ऐसे में राजधानी में हुई इस घटना को अफसरों ने गंभीरता से लिया है।

एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। जो सुबूत मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram