महिलाएं बोलीं…अब बस की बात नहीं गैस चूल्हा जलाना, सिलिंडर में गैस भरना अब हैसियत से बाहर

महिलाएं बोलीं…अब बस की बात नहीं गैस चूल्हा जलाना, सिलिंडर में गैस भरना अब हैसियत से बाहर

आगरा: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में सिलिंडर और गैस चूल्हा तो मिल गया लेकिन रसोई गैस के बढ़े दाम इसका उपयोग नहीं करने दे रहे। महंगाई ने उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हे बुझा दिए हैं। आगरा की लाभार्थी महिलाओं का कहना है कि रसोई गैस की कीमत बजट से बाहर है। चूल्हा फूंकना और अंगीठी का धुआं झेलना मजबूरी है क्योंकि इन पर खाना बनाना रसोई गैस से सस्ता पड़ता है।

दौरेठा, नौबस्ता, पंचकुइयां, नगला पदी, सोरों कटरा में परिवार जहां साल भर पहले साल में आठ से नौ सिलिंडर भराते थे, वहीं अब पांच भी नहीं भराते। दौरेठा निवासी कमलेश और प्रेमवती बोलीं कि योजना के तहत मिलने वाले सिलिंडर में गैस भरना अब हैसियत से बाहर हो गया है। सिलिंडर 962.50 पैसे में मिल रहा है। परिवार में छह से सात सदस्य हैं। एक सिलिंडर महीने भर भी मुश्किल से चल पाता है। ऐसे में चूल्हे में लकड़ियां जलाकर खाना बनाते हैं। गैस का कम प्रयोग करते हैं।

रोटी वाली अम्मा फूंक रही चूल्हा...

83 वर्षीय भगवान देवी निवासी बाग मुजफ्फर खां निवासी सेंट जोंस के पास सड़क किनारे अपना छोटा सा ढाबा चलाती हैं। 20 और 30 रुपये में लोगों को भरपेट भोजन देती हैं। कोरोना काल में सोशल मीडिया पर रोटी वाली अम्मा का वीडियो वायरल हुआ तो मदद के लिए लोग और प्रशासन आगे आया। उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत सिलिंडर और चूल्हा दिया गया। कुछ दिन तक उन्होंने गैस के चूल्हे पर खाना बनाया। रसोई गैस के बढ़ते दामों के कारण अब सिलिंडर और गैस चूल्हा कोने में रखे हैं। रोटी वाली अम्मा फिर से चूल्हा फूंक रही हैं। बोलीं कि गैस इतनी महंगी पड़ती है कि लागत भी नहीं निकल पाती।

अब बस की बात नहीं गैस चूल्हा जलाना...

नौबस्ता निवासी मंजू पिछले महीने से स्टोव पर खाना बना रही हैं। उनको उज्ज्वला योजना में गैस सिलिंडर मिला हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले गैस चूल्हे पर खाना बनाते थे। अब गैस महंगी होने से अंगीठी, स्टोव पर खाना बनाना सस्ता पड़ रहा है। सिलिंडर बहुत कम भराते हैं। अब गैस चूल्हे पर खाना बनाना आम आदमी के बस की बात नहीं। घर के बजट के हिसाब से चलना पड़ता है।

बजट में था तब तक जलाया गैस चूल्हा...

पंचकुइयां निवासी गुड्डी का कहना है कि सरकार के सिलिंडर देने से क्या होगा अगर आम आदमी उसे महंगाई के चलते प्रयोग ही नहीं कर पाए। योजना के तहत सिलिंडर और चूल्हा मिला। जब तक बजट में था उनका उपयोग भी कर रहे थे लेकिन अब गैस चूल्हा बजट से बाहर हो गया है। फिर से मिट्टी के चूल्हे पर लौट आए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram