Ghaziabad: गाजियाबाद में अपहरण के बाद महिला की हत्या
- ढाई साल पहले लापता हुई थी महिला
- बेटी ने पिता-भाई को बात करते सुना तो खुल गया केस
गाजियाबाद। जनपद के विजयनगर इलाके में ढाई साल पहले लापता हुई महिला के बारे में पता चला है कि उसकी अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी फिरदौस पत्नी इंतजार 1 नवंबर 2021 की सुबह बेटी को स्कूल छोड़ने गईं, लेकिन वापस नहीं लौटी। पति इंतजार ने थाना विजयनगर में 2 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। उस वक्त ये भी अफवाह उड़ी कि महिला किसी के साथ भाग गई है।
अब पिछले दिनों फिरदौस की बेटी फिजा ने पुलिस को एक अहम जानकारी दी। फिजा ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ये बात सुनी थी कि मेरी मां को मार दिया गया है। ये बात मेरे पिता इंतजार और मौसेरा भई शादाब आपस में कर रहे थे। वे ये भी कह रहे थे कि सलीम, नौशाद, अरशद, परवेज और सोनू को पैसे देकर मरवा दिया है। लाश ऐसी जगह फेंकी है कि कोई तलाश भी नहीं कर सकता।
यह सुनकर फिजा डर गई और उसने अपनी बहन सिमरन को पूरी बात बताई।दोनों बहनों ने डर की वजह से अपने अन्य भाई बहनों से इस घटना का जिक्र नहीं किया और अपनी मर्जी से शादी कर ली। अब फिजा ने पुलिस को बताया है कि अब वह डर के साए में नहीं जीना चाहती है। इसलिए अपनी मां के कातिलों को वह सजा दिलाना चाहती है।
फिजा की शिकायत पर विजय नगर थाने में अपहरण और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। सभी तथ्यों पर शीघ्र जांच पूरी की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने जब फिजा की इस सूचना पर गहराई से जांच की तो बात सच पाई गई।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review