क्या 16 जून को होगी पं धीरेंद्र शास्त्री की शादी...शिवरंजनी कर रही पदयात्रा

क्या 16 जून को होगी पं धीरेंद्र शास्त्री की शादी...शिवरंजनी कर रही पदयात्रा

बागेश्वर धाम वाले बाबा कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर चर्चा में है। इस बार ये चर्चा उनकी शादी की को लेकर है। दरसअल, सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें खुद को MBBS की छात्रा कहने वाली एक लड़की गंगोत्री धाम से बागेश्वर धाम तक की पदयात्रा कर रही है और 16 जून को बागेश्वर धाम पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात भी करना चाहती है। वहीं उसका कहना है कि 16 जून को जो होने वाला है उसे  बागेश्वर बाबा पहले से जानते हैं। समय आने पर सभी को बता दिया जाएगा।

बता दें कि इस लड़की का नाम शिवरंजनी है जो कि अपनी कामना को लेकर गंगोत्री धाम से बागेश्वर धाम की यात्रा कर रही है, और कह रही है कि अपनी इच्छा बागेश्वर धाम सरकार से ही मिलने पर बताएंगी। वहीं गोलमोल जवाब देते हुए शिवरंजनी ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार सब जानते हैं, जो होगा समय आने पर बताया जाएगा।

बता दें, शिवरंजनी एक यूट्यूबर और भजन गायिका हैं। अभी हाल ही में यात्रा के दौरान वह इलाहाबाद एवं चित्रकूट में संतों के साथ देखी गई थी, जल्द ही वह बागेश्वर धाम पहुंचने वाली है। वहीं अब बागेश्वर धाम के शुभचिंतकों को इंतजार है, कि आखिर 16 जून को क्या होना है, क्या शिवरंजनी तिवारी के धाम पहुंचने पर बागेश्वर महाराज की शादी पर से पर्दा उठ जाएगा, या फिर सस्पेंस बना रहेगा।

बता दें कि शिवरंजनी तिवारी ने खैरागढ़ से आठ साल तक संगीत की शिक्षा हासिल की है। शिवरंजनी चार साल की उम्र से भजन गा रही हैं। उनकी मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज सुनकर भक्त भावविभोर हो उठते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram