bharat bandh: देशभर में दिखा भारत बंद का असर

bharat bandh: देशभर में दिखा भारत बंद का असर

- विभिन्न राज्यों में सड़क और रेल सेवाएं प्रभावित

- पटना में लाठीचार्ज, एसडीएम भी हो गए डंडे का शिकार

नई दिल्ली। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में बुधवार को आयोजित 'भारत बंद' का देशभर में असर देखने को मिला। विभिन्न राज्यों में सड़क और रेल सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं, और कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों की घटनाएँ भी सामने आईं।

एक दिवसीय भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने पटना में लाठीचार्ज किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दरअसल, पटना में बुधवार को प्रदर्शनकारी महेंद्रू से डाकबंगला चौराहा पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। लेकिन, प्रदर्शनकारियों के नहीं मानने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के दौरान पुलिसकर्मियों ने एसडीएम श्रीकांत कुण्डलिक खांडेकर पर भी लाठी बरसा दीं।

वहीं, इस लाठीचार्ज पर पटना के डिप्टी एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन नहीं था, उन्होंने कानून और व्यवस्था अपने हाथ में ले ली। आम लोग यात्रा नहीं कर सकते थे और हमने उन्हें (आंदोलनकारियों) समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं समझे। हमें उन्हें पीछे हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि बिहार में 'भारत बंद' का मिलाजुला असर देखने को मिला। 

ओडिशा :में 'भारत बंद' के चलते रेल और सड़क यातायात आंशिक रूप से बाधित रहा। भुवनेश्वर और संबलपुर में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को रोका और राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कई सड़कें अवरुद्ध कर दीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पटरियों से हटाकर रेल संचालन को बहाल किया। सरकारी कार्यालयों, बैंक, और शैक्षणिक संस्थानों में कामकाज सामान्य रहा, हालांकि सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

राजस्थान: राजस्थान में बंद का मिला-जुला असर देखा गया। जयपुर और अजमेर सहित कई शहरों में प्रमुख बाजार बंद रहे और सड़कों पर वाहन कम दिखे। प्रशासन ने एहतियातन स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की और पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। जयपुर के पुलिस आयुक्त ने कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कई अन्य राजनीतिक दलों ने बंद का समर्थन किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अपील कर रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram