क्यों है चर्चाओं में 80 लोगो की घर वापसी, जानिए क्या है पूरा मामला

क्यों है चर्चाओं में 80 लोगो की घर वापसी, जानिए क्या है पूरा मामला

 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार की देर शाम तकरीबन दर्जनभर परिवार के 80 सदस्यों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की है।

 दरअसल रामपुर जनपद निवासी धोबी समाज से दलित वर्ग के दर्जनभर परिवार के लगभग 80 सदस्यों को रविवार की देर शाम बघरा ब्लॉक स्थित योग साधना आश्रम के महाराज यशवीर जी द्वारा गंगाजल से शुद्धिकरण करा कर सभी के गले में जनेऊ धारण कर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति डलवा कर इन सभी लोगों की इस्लाम धर्म से हिंदू धर्म से वापसी कराई गई है।

आपको बता दें कि इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी करने वाले रामपुर जनपद के निवासी इन लोगों ने आजम खान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 12 वर्ष पूर्व आजम खान के द्वारा जबरन हिंदू धर्म से उनका धर्म परिवर्तन करा कर मुस्लिम बनवाया गया था । आरोप यह भी है कि जिसके बाद इन लोगों की जमीन जायदाद भी आजम खान के गुर्गो द्वारा हड़प ली गई थी। जिससे परेशान होकर आज 12 साल बाद इन सभी लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की है।

इस दौरान इमराना से कविता बनी एक महिला ने बताया कि 12 साल पहले आजम खान के आदमियों ने हमारा धर्म परिवर्तन कराया था उन्होंने हमारे साथ कुछ अच्छा नहीं किया हम परेशान थे आजम खान के दबाव में ही हमारा धर्म परिवर्तन कराया गया था और हमें हिंदू से मुसलमान बनाया गया था जिसके बाद उन्होंने हमारी जमीन भी छीन ली थी बहुत लोगों के साथ उन्होंने ऐसा ही किया है।

वही हरजाना से सविता बनी महिला ने बताया कि पहले वह सविता ही थी लेकिन आजम खान के दबाव में हम मुसलमान बन गए थे हमारी जमीन जायदादभी छीन ली गई आजम खान की वजह से लाखों लोग परेशान हुए हैं जबरदस्ती हमें मुसलमान बनाया गया दुनिया को सताने की वजह से आजम खान जेल गए अब हम अपने लोगों में आकर बहुत खुश हैं।

वही इन सब लोगों को धर्म में वापसी कराने वाले यशवीर जी महाराज ने बताया कि आज रामपुर निवासी धोबी समाज से दलित वर्ग के कई परिवारों के 80 सदस्यों कि हिंदू धर्म में घर वापसी कराई गई है। इन सभी लोगों पर समाजवादी सरकार में आजम खान के द्वारा अत्याचार किया गया है इन सभी लोगों को लालच देकर डरा धमकाकर हिंदू से मुसलमान बनवाया गया था और इन सब की आज धर्म अनुसार शुद्धिकरण कराकर घर वापसी कराई गई है। अब तक हम तकरीबन 530 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी करवा चुके हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram