कौन हैं सिंगर समर सिंह...आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में क्यों हुए अरेस्ट, पढ़ें

कौन हैं सिंगर समर सिंह...आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में क्यों हुए अरेस्ट, पढ़ें

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे केस में शुक्रवार अको पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी पुलिस द्वारा उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के कुछ घंटों बाद भोजपुरी स्टार समर सिंह को को-स्टार आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के राजनगर में चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया।

आकांक्षा 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई थी। इस पर उनकी मां मधु दुबे ने समर सिंह पर अपनी बेटी को परेशान करने और इतना बड़ा कदम उठाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा था कि समर पर आकांक्षा के 3 करोड़ रुपये बकाया थे और जब वह मांगती थी, तो समर उसे प्रताड़ित करता था और उसकी पिटाई करता था। भोजपुरी सिंगर समर सिंह आजमगढ़ जिले के नेहनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने आजमगढ़ के ग्रामसमाज इंटर कॉलेज से इंटर व हायर एजूकेशन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से की।

समर सिंह को बचपन से ही गाने का काफी शाैक था। पढ़ाई के दाैरान ही वह छोटे-छोटे सिंगिंग शो करते-करते भोजपुरी के फेमस सिंगर बन गए। पूर्वांचल के यूथ के बीच में समर काफी पाॅपुलर हैं।

समर सिंह ने पूर्वांचल से लेकर मुंबई तक अपने गाने का जादू बिखेरा। उन्होंने कई फिल्मों व एल्बम में काम किया है। सिंगर समर सिंह का पहला भोजपुरी गाना साल 2002 में होली पर रिलीज हुआ था।

आकांक्षा दुबे ने बीते वैलेंटाइन डे पर समर के साथ अपने रिलेशनशिप का एनाउंस किया था। आकांक्षा समर के साथ अक्सर रील शेयर करती थीं। इसके अलावा कई प्रोजेक्ट्स में साथ में काम किया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram