गावों के नवीनीकरण के लिए क्रमबद्ध ढंग से योजनाओं का संचालन आवश्यक- विजय राजभर

गावों के नवीनीकरण के लिए क्रमबद्ध ढंग से योजनाओं का संचालन आवश्यक- विजय राजभर

पूराघाट (मऊ) : कोपागंज खंडविकास कार्यालय की एक बैठक में 77 गांव के ग्राम प्रधानों को बुला कर गांव में स्थिति को सुधारने के लिए एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ब्लाक के सभी 77 गांव के ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
इस दौरान ग्राम प्रधानों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विजय राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं का सही संचालन होने से ही गांव की सूरत बदलेगी। सरकार का मूल उद्देश्य गांव को शहर जैसी सुविधाएं देकर उसको विकसित करना है जिससे गांव में रोजगार के बहुमुखी अवसर मिलेंगे और शहर की तरफ पलायन रुकेगा। प्रधानों से कहा कि आप गांव के प्रथम नागरिक हैं गांव को अपने परिवार की तरह देखभाल कर उसकी कमियों को दूर करें। कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ अवश्य दें। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और खंड विकास अधिकारी प्रभारी अजय कुमार गौतम ने कहा कि गांव के विकास के लिए शासन से भी जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं इसके बाबत कोई भी परेशानी होने पर ग्राम प्रधान अपनी बात कहें उसका समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर एडीओ पंचायत शीत सिंह, राज्य प्रशिक्षण पंचायती राज शेषनारायण सिंह, ज्ञानती देवी, संजय मिश्रा सहित सभी ग्राम प्रधान एवं ब्लाक कर्मी उपस्थित थे।
दो दुकानों से नमूना लेकर जांच के लिए भेजाजासं, मऊ : शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय ने शिकायत पर बरलाई चट्टी पर स्थित शारदा यादव के मिठाई के दुकान से गुलाब जामुन का नमूना लिया। खुली रखी मिठाई जलेबी एवं लौंगलता को नष्ट कराया गया। इसी प्रकार सरवा के संतोष कुमार यादव से भैंस के दूध का नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल दो नमूने लिए गए। मिलावट के संदेह में इन नमूनों को संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ को भेजा गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram