कैसा ये इश्क है । प्रेमी के लिए नौकरानी ने मालिक को लूटा

कैसा ये इश्क है । प्रेमी के लिए नौकरानी ने मालिक को लूटा

बहराइच में एक नौकरानी अरीबा ने अपने प्रेमी के लिए कारोबारी के घर से 7 लाख रुपये की चोरी की। बाइक और नकदी देकर इश्क निभाने वाली अरीबा अब सलाखों के पीछे है।

बहराइच। इश्क अंधा होता है, मगर इस बार इश्क ने कानून भी नहीं देखा। बहराइच की एक चौंकाने वाली घटना में अरीबा नाम की युवती, जो एक कारोबारी के घर में नौकरानी थी, ने अपने प्रेमी के लिए मालिक के घर से 7 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा लिए।

जानकारी के मुताबिक, अरीबा स्थानीय कारोबारी शाहिद सगीर के घर पर काम करती थी। इसी दौरान उसका एक युवक से प्रेम संबंध हो गया, जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर था लेकिन शौक अमीरी जैसे थे। इश्क में डूबी अरीबा ने अपने प्रेमी की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए एक खतरनाक रास्ता चुना।

अरीबा ने शाहिद सगीर के घर से चोरी कर कुल 7 लाख रुपये के जेवरात और कैश चुराए। इस रकम से उसने अपने आशिक को करीब 2 लाख रुपये की महंगी राइडर बाइक दिलाई और बाकी नकदी भी उसे सौंप दी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब कारोबारी ने अपने घर से कीमती सामान और नगदी गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में शक की सुई अरीबा की ओर घूमी और सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

फिलहाल पुलिस ने अरीबा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे मिली जानकारी के आधार पर उसके प्रेमी की तलाश जारी है। इस मामले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब इश्क हदें पार करता है, तो अंजाम अक्सर हथकड़ियों तक पहुंचता है।

इश्क की ये काली दास्तान अब पुलिस डायरी का हिस्सा बन चुकी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram