एस. जयशंकर की शी जिनपिंग से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों और सीमा विवाद पर हुई चर्चा

एस. जयशंकर की शी जिनपिंग से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों और सीमा विवाद पर हुई चर्चा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा पर जारी गतिरोध के बाद संबंधों में तनाव देखा गया है।

एस. जयशंकर ने इस मुलाक़ात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा,
"मैंने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों के हालिया घटनाक्रम के बारे में राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अवगत कराया। इस दिशा में हमारे नेताओं के मार्गदर्शन को हम अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हैं।"

विदेश मंत्री जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन पहुँचे हैं।

इससे एक दिन पहले, सोमवार को उन्होंने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से भी मुलाक़ात की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच सीमा विवाद, द्विपक्षीय रिश्तों और आपसी मतभेदों को सुलझाने पर बातचीत हुई।

गौरतलब है कि साल 2020 में पूर्वी लद्दाख की एलएसी पर सैन्य संघर्ष के बाद यह जयशंकर की पहली चीन यात्रा है। तब से दोनों देशों के रिश्तों में खटास बनी हुई है, लेकिन अब इस दौरे को रिश्तों को पटरी पर लाने की एक अहम कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram