सावन में उपद्रव करना पड़ेगा बहुत भारी, खुराफातियो पर रहेगी प्रशासन की सीधी नजर…
बरेली: सावन माह की शुरुआत 14 तारीख से हो रही है। ऐसे में होने वाली धार्मिक गतिविधियों के दौरान खुराफातियों पर निगाह रखने के लिए लोकल इंटेलीजेंस तैयार है। जिनमें प्रधान सेकेटरी लेखपाल पार्षद भी खुराफातियों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगें। इसके अलावा पुलिस भी अलर्ट माेड पर है। पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है और खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। इसके साथ ही अधिकारियों ने गांवों व शहरों में स्थानीय सूचना तंत्र भी विकसित किया है। सभी गांवों के प्रधान, पंचायत सेक्रेटरी, लेखपाल को निगरानी में लगाया है। सभी के मोबाइल नंबरों की सूची बना ली गई है। यह गांवों में अफवाह फैलाने वालों, माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले खुराफातियों की सूचना तत्काल अधिकारियों को देंगे। इस पर अधिकारी तत्काल सक्रिय होकर मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेंगे।
शहर में पार्षदों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही शहर में साफ-सफाई के लिए नगर आयुक्त, गांवों में डीपीआरओ और जिला पंचायत के अधिकारियों ने व्यवस्था की है। एडीएम सिटी डा. राम दुलारे पांडेय ने बताया कि गांवों में स्थानीय सूचना तंत्र तैयार किया गया है। खुराफातियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। सावन माह व कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले में धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही कांवड़ में माहौल बिगड़ने से बचाने के लिए प्रशासन ने तैयारी भी की है। कांवड़ यात्रा व अन्य स्थानों पर खुराफात रोकने के लिए लोकल इंटेलीजेंस भी अधिकारियों ने तैयार की है। यह हर संदिग्ध पर नजर रखेंगे और कही भी मामला बिगड़ने पर तत्काल अधिकारियों को सूचना देंगे। इससे समय पर विवाद शांत कराया जा सकेगा।
सावन माह 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरान कांवड़ यात्राएं निकलेंगी। बाबा भोलेनाथ के भक्त जल लेकर जलाभिषेक करेंगे। कांवड़िये हर शुक्रवार, शनिवार को जल लेने के लिए बदायूं के कछला घाट को रवाना होंगे और फिर सोमवार को वहां से जल लाकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करेंगे। कांवड़ियो की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिले के अधिकारी भी खासा सतर्क हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review