मंगेतर के साथ बैठी लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल , मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

मंगेतर के साथ बैठी लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल , मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

युवती से सरेआम छेड़छाड़ का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । कथित तौर पर प्रियागराज के मऊआइमा की घटना के इस वीडियो में युवती से एक युवक अश्लील हरकत करते और इसका वीडियो बनवाते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ उसका मंगेतर भी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 1.09 मिनट के इस वीडियो में तीन लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवती नजर आती है जो बार-बार दुपट्टे से अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करती है। यही नहीं, हाथ जोड़कर रोते हुए सामने खड़े युवक से खुद को छोड़ने की गुहार लगाती है। युवती जिस युवक से गुहार लगाते दिख रही है, उसके हाथ में मोबाइल है और वह उससे अश्लील हरकत भी करता नजर आता है। यही नहीं, वह किसी से लगातार इसका वीडियो बनाने की बात भी कहते दिखता है। एक दूसरा युवक अश्लील हरकत करने वाले युवक के पैरों पर गिरकर रोते हुए माफी मांगते हुए दिख रहा है। इसे युवती का मंगेतर बताया जा रहा है ।

कथित रूप से यह वीडियो मऊआइमा क्षेत्र का बताया जा रहा है। एक चर्चा यह भी है कि वीडियो में दिख रही युवती मऊआइमा जबकि युवक सोरांव क्षेत्र का रहने वाला उसका मंगेतर है। दोनों एक-दूसरे से मिलने गए थे और इसी दौरान कुछ मनबढ़ युवक व उसके दोस्त ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद युवती से अश्लील हरकत हुए वीडियो बनाया गया।

इस बारे में जब सीओ सोरांव सुधीर कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि वीडियो की जानकारी मिली है लेकिन यह कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में दिख रहे युवक-युवती का भी पता नहीं चला है। न ही कोई शिकायत मिली है ।।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram