VEO ने लॉन्च की टू सीटर इलेक्ट्रिक बाइक, 72 KM की देगी रेंज

VEO ने लॉन्च की टू सीटर इलेक्ट्रिक बाइक, 72 KM की देगी रेंज

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि अब नॉन-इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर भी इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर बढ़ रहा है। यही कारण है कि मोबिलिटी मार्केट में हमें एक के बाद एक नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च देखने को मिल रहे हैं। लेटेस्ट लॉन्च Veo के खेमे से आया है, जहां कंपनी ने कथित तौर पर Apollo नाम की एक दो पैसेंजर वाली एक इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है, जो सिंगल चार्ज में 72 km की रेंज देने में सक्षम है।

कीमत और उपलब्धता

Gizmochina के अनुसार, Veo मोबिलिटी कंपनी ने Apollo इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है, जिसमें कुल दो लोग सवार हो सकते हैं। हालाकि इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट बताती है कि कंपनी इसे 2023 में उपलब्ध करा सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स

बात करें इसके स्पेसिफिकेशन्स की तो Veo Apollo ई-बाइक में 750W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिससे थ्रॉटल के जरिए बाइक को 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंचाया जा सकता है। दो सवारी के साथ यह इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज में 72 km तक चल सकती है।रिपोर्ट बताती है कि Veo Apollo 181kg तक का पेलोड उठा सकती है और यह पहली डुअल-पैसेंजर इलेक्ट्रिक बाइक है। थ्रोटल के साथ अपोलो इंजन की नकली आवाज करती है, ताकि पैदल चलने वालों को पीछे से आते वाहन के बारे में पता चल सके। अपोलो में अन्य Veo मॉडल को सपोर्ट करने वाली बैटरी मिलती है। कहने का मतलब है कि इसके बैटरी पैक को अन्य Veo मॉडल में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Apollo में एक फोन माउंट और एक स्क्रीन है, जो स्पीड और बैटरी चार्ज स्टेटस के साथ-साथ टर्न सिग्नल जैसे वैल्यू को दिखाती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram