किसान की बेटी वंशिका उपाध्याय ने यूपी बोर्ड 12वीं में किया मेरठ जिला टॉप, 93.40% अंक हासिल
किसान की बेटी वंशिका उपाध्याय ने यूपी बोर्ड 12वीं में किया मेरठ जिला टॉप
मवाना के एएस इंटर कॉलेज की छात्रा ने हासिल किए 93.40 प्रतिशत अंक
मेरठ। की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मेरठ जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के मवाना क्षेत्र की रहने वाली वंशिका उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ में जिला टॉप किया है। वंशिका ने 500 में से 467 अंक प्राप्त कर 93.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।
किसान परिवार की बेटी ने मेहनत से रचा इतिहास
वंशिका उपाध्याय मवाना के मोहल्ला कावली गेट, नियर बुद्धा पीर की निवासी हैं। उनके पिता सोनू उपाध्याय खेती-किसानी करते हैं, जबकि माता मीनाक्षी उपाध्याय गृहिणी हैं। साधारण किसान परिवार से आने वाली वंशिका ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। बेटी की इस सफलता पर माता-पिता बेहद भावुक और खुश नजर आए।
परिजनों का कहना है कि वंशिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और हमेशा बेहतर परिणाम लाने का सपना देखती थीं। आज उनकी मेहनत रंग लाई है।
यह भी पढ़िए - मेरठ के सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का धरना 14 दिन भी क्यों है जारी
बिना ट्यूशन पढ़े हासिल की बड़ी सफलता
वंशिका मवाना स्थित की छात्रा हैं। उन्होंने विज्ञान वर्ग (गणित) से परीक्षा दी थी। स्कूल के प्रधानाचार्य मेघराज सिंह ने बताया कि वंशिका बेहद होनहार छात्रा हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार की निजी ट्यूशन नहीं ली। स्कूल में जो पढ़ाया गया, उसी के आधार पर उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है।
प्रधानाचार्य ने कहा कि वंशिका की मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष भी विद्यालय की एक छात्रा ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया था।
ग्रामीण क्षेत्र का स्कूल शिक्षा में बना मिसाल
मवाना का यह विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद यहां के छात्र-छात्राएं बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। वंशिका की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।
बेटियों के लिए बनी प्रेरणा
वंशिका उपाध्याय की सफलता जिले की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। किसान परिवार की बेटी ने मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर जिला टॉप कर यह संदेश दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review