उत्तराखंड: युवा कर लें तैयारी लोक सेवा आयोग ने भर्ती कैलेंडर किया जारी

उत्तराखंड: युवा कर लें तैयारी लोक सेवा आयोग ने भर्ती कैलेंडर किया जारी

देहरादून उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 23 परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा राकेश कुमार ने कार्यालय में अधिकारियों के साथ परीक्षा कैलेंडर को लेकर बैठक ली और शासन की ओर से हाल ही में आयोग को प्रेषित समूह ‘ग’ की 23 परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। आयोग ने यह संकल्प दोहराया है कि उपर्युक्त समस्त परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से वर्ष 2022 एवं 2023 के दौरान आयोजित की जाएंगी।

समूह-ग से इतर आयोग के भर्ती कैलेंडर के हिसाब से 23 परीक्षाओं में से आयोग 18 करा चुका है। बाकी चार परीक्षाएं साल के अंत तक करा ली जाएंगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच होने जा रही है। आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के महिला आरक्षण पर आए निर्णय के बाद सरकार के रुख के इंतजार में कुछ भर्तियों की प्रक्रिया लटकी हुई है। इनमें पीसीएस-जे परीक्षा, एई परीक्षा, सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर, वन क्षेत्राधिकारी और सहायक भू-वैज्ञानिक परीक्षा शामिल है। शासन से आरक्षण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के बाद आयोग इन पर कार्रवाई करेगा।

किस भर्ती का कब विज्ञापन, कब परीक्षा

भर्ती पद- विज्ञापन तिथि परीक्षा तिथि

बंदी रक्षक- 213 नवंबर 2022- शारीरिक दक्षता के बाद

कनिष्ठ सहायक- 519 नवंबर 2022- पांच मार्च 2023

सहायक कृषि अधिकारी आदि 463 जनवरी 2023- 23 अप्रैल 2023

उप निरीक्षक पुलिस-फायर- 221 जनवरी 2023- शारीरिक दक्षता के बाद

पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक 434 फरवरी 2023- सात मई 2023

मानचित्रकार, प्रारूपकार- 60- मार्च 2023- चार जून 2023

अन्वेषक कम संगणक, स. सांख्यिकी अ.- 91 अप्रैल 2023- 23 जुलाई 2023

जेई सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल- 76 मई 2023- 13 अगस्त 2023

व्यवस्थापक, व्यवस्थाधिकारी- 14 जुलाई 2023- 24 सितंबर 2023

गन्ना पर्यवेक्षक, दुग्ध पर्यवेकक्ष- 100 जुलाई 2023- आठ अक्तूबर 2023

स्केलर- 200 अगस्त 2023- 19 नवंबर 2023

वैयक्तिक सहायक – 176 सितंबर 2023- 17 दिसंबर 2023

पूर्व में इन भर्तियों का जारी हुआ था कैलेंडर

भर्ती पद विज्ञापन की तिथि परीक्षा तिथि

पुलिस कांस्टेबल- 1521 सात अक्तूबर 2022 18 दिसंबर 2022

पटवारी-लेखपाल- 554 14 अक्तूबर 2022 आठ जनवरी 2023

फॉरेस्ट गार्ड- 894- 21 अक्तूबर 2022- 22 जनवरी 2023

सहायक लेखाकार- 891 28 अक्तूबर 2022 12 फरवरी 2023

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram