उत्तराखंड: लापता गर्भवती महिला का यहां मिला कंकाल, मचा कोहराम

उत्तराखंड: लापता गर्भवती महिला का यहां मिला कंकाल, मचा कोहराम

टिहरी: टिहरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। थौलधार ब्लॉक के नगुण पट्टी के जामणी गांव से लापता एक विवाहिता का कंकाल 50 दिन बाद गांव के जंगल में झाड़ियों के बीच मिला। महिला का कंकाल मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। महिला की शिनाख्त परिजनों ने उसके कपड़ों से की है।

जानकारी के अनुसार मृतका सरस्वती देवी निवासी सिंजल तहसील धनौल्टी जिला टिहरी गढ़वाल व गब्बर सिंह ग्राम जामणी तहसील कंड़ीसौड़ जिला टिहरी गढ़वाल की शादी करीब ढाई साल हुई थी।बताया जा रहा है कि मृतका तीन-चार माह की गर्भवती भी थी।

मृतका सरस्वती देवी के पिता ने महिला के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि सरस्वती बीते 9 जुलाई 2022 को नाराज होकर ससुराल से अपने मायके विकासखंड जौनपुर के सिजंल गाव पहुंची थी और पति गबर सिंह के द्वारा अपने साथ मारपीट करने की बात कही थी।

मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग कंड़ीसौड़ की टीम ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Related News

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram